जर्मनी की लेखिका जेनी एर्पेनबेक ने जीता 2024 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार
जर्मनी की लेखिका जेनी एर्पेनबेक ने अपने उपन्यास 'कायरोस' के लिए 2024 का अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार जीता है। एर्पेनबेक पहली जर्मन लेखक हैं जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है। माइकल हॉफमैन ने इस किताब का अनुवाद किया है। यह किताब 1980 के दशक में पूर्वी बर्लिन में एक युवती व वृद्ध पुरुष के बीच के संबंध पर केंद्रित है।