जर्मनी के इवेंट में दिखाई गई डबल डेकर एयरक्राफ्ट की सीट की तस्वीर हुई वायरल
जर्मनी के हैम्बर्ग में एयरक्राफ्ट इंटीरियर्स एक्सपो में प्रदर्शित की गई डबल डेकर एयरक्राफ्ट की सीट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने लिखा, "लेग रूम कमाल का लग रहा है।" डिज़ाइनर ने कहा कि इस सीट से जगह का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।