जर्मनी के मंत्री ने भारत में सड़क किनारे यूपीआई पेमेंट कर खरीदीं सब्ज़ियां; तस्वीरें हुईं जारी
भारत स्थित जर्मन दूतावास ने जर्मनी के डिजिटल और ट्रांसपोर्ट मामलों के लिए मंत्री वॉकर विसिंग की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं जिनमें वह एक विक्रेता से यूपीआई पेमेंट के ज़रिए सब्ज़ी खरीदते हुए नज़र आ रहे हैं। जर्मन दूतावास ने लिखा, "भारत की सफलता की कहानियों में से एक है डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर...लाखों भारतीय इसका इस्तेमाल करते हैं।"