जर्मनी के राष्ट्रपति ने कतर में विमान से उतरने के लिए आधे घंटे तक किया इंतज़ार
कतर पहुंचे जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वॉल्टर स्टाइनमायर ने विमान से उतरने के लिए करीब आधे घंटे तक इंतज़ार किया। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में स्टाइनमायर विमान के गेट पर खड़े होकर इंतज़ार करते दिख रहे हैं। दरअसल, स्टाइनमायर समय से पहले एयरपोर्ट पहुंच गए थे और तब तक कतर का कोई अधिकारी उन्हें लेने के लिए नहीं आया था।