जर्मनी ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में दक्षिण कोरिया को 7-2 से हराया
ओडिशा (भारत) में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 के पूल-बी में शुक्रवार को जर्मनी ने दक्षिण कोरिया को 7-2 से हराया। जर्मनी के लिए निकलस वैलेन ने 3, गोंज़ालो पेल्लयात, जस्टस वायगैंड, मैट्स ग्रैमबुश और मौर्ट्ज़ लडविग ने 1-1 गोल किया। वहीं, दक्षिण कोरिया की तरफ से जौंगयुन जैंग ने पहले और चौथे क्वार्टर में 2 गोल दागे।