जर्मनी में बनकर तैयार हुआ वहां का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, तस्वीर आई सामने

जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर 'श्री गणेश मंदिर' राजधानी बर्लिन में बनकर तैयार हो गया है जिसके नवंबर में खुलने की उम्मीद है। बकौल रिपोर्ट्स, 70-वर्षीय विल्वनाथन कृष्णमूर्ति के प्रयासों के बाद यह मंदिर 20-वर्षों में बनकर तैयार हुआ। कृष्णमूर्ति ने बताया कि मंदिर में भगवान अभी विराजमान नहीं हो पाए हैं और मूर्तियों को भारत से लाया जाएगा।

Load More