जर्मनी में रेस के दौरान कार हादसे में माइकल शूमाकर के 20 वर्षीय भतीजे की रीढ़ की हड्डी टूटी
जर्मनी में डीटीएम रेस के दौरान एक कार हादसे में माइकल शूमाकर के 20-वर्षीय भतीजे डेविड शूमाकर की रीढ़ की हड्डी टूट गई है। दरअसल, छठे लैप में डेविड की कार थॉमस प्रीनिंग की कार से टकराई थी। डेविड का इलाज कर रहे फिजिशियन का कहना है कि उन्हें ठीक होने में करीब 6 सप्ताह का समय लगेगा।