जर्मनी-बेल्जियम के बीच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच 2-2 से हुआ ड्रॉ
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-बी में मंगलवार को जर्मनी और बेल्जियम के बीच हुआ मुकाबला 2-2 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। जर्मनी के लिए मैच के दूसरे और चौथे क्वॉर्टर में 1-1 गोल आया जबकि बेल्जियम के लिए पहले और चौथे क्वॉर्टर में 1-1 गोल आया। अब अंकतालिका में बेल्जियम और जर्मनी के 4-4 अंक हो गए हैं।