जल्द आएगा भारतीयों के शरीर के हिसाब से कपड़ों के माप का सिस्टम
कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया है कि जल्द ही कपड़ों के लिए भारत का अपना साइज़ सिस्टम 'इंडियासाइज़' (INDIAsize) होगा। एक सर्वे के बाद भारतीयों की शारीरिक संरचना के हिसाब से साइज़ चार्ट तैयार किया जाएगा। फिलहाल भारत में कपड़ों के लिए अमेरिका या ब्रिटेन के माप का इस्तेमाल होता है जिनमें 'स्मॉल', 'मीडियम' और 'लार्ज' साइज़ होते हैं।