जल्द रॉकेट बन सकते हैं BSE के शेयर, 11 एनालिस्ट्स ने दी निवेश की सलाह
बीएसई के शेयर पर कवरेज करने वाले 18 एनालिस्ट्स में से 11 ने शेयरों को खरीदने जबकि 7 एनालिस्ट्स ने शेयर को अपने पोर्टफोलियो में बनाए रखने (होल्ड) की सलाह दी है। ईस्ट इंडिया सिक्योरिटीज़ ने बीएसई के शेयर के लिए ₹5,250 जबकि ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने शेयर के लिए ₹4,850 का टारगेट प्राइस तय किया है।