जल्द लॉन्च होगी NPS स्वास्थ्य पेंशन स्कीम, पेंशन के साथ मिलेगा हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा
PFRDA के चेयरमैन एस. रमण ने मंगलवार को बताया कि PFRDA अगले 60-70 दिनों में NPS स्वास्थ्य पेंशन योजना शुरू करेगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत पेंशन फंड, बीमा कंपनियों के साथ मिलकर NPS सब्सक्राइबर्स को टॉप-अप हेल्थ इंश्योरेंस उपलब्ध कराएंगे। वहीं, शुरुआत में आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस इस योजना से जुड़ने वाली पहली कंपनी होगी।