जल्द से जल्द वापस लौटें: पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों से सरकार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा से बचने को लेकर सख्त चेतावनी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हमले की साज़िश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सज़ा मिलेगी…आतंकियों को चुन-चुनकर मारेंगे' बयान के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द-से-जल्द भारत लौटने को कहा है।