जल्द हो सकता है अगला युद्ध: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम में कहा कि बदलते दौर में अगला युद्ध जिसकी हम कल्पना कर रहे हैं वह जल्द शुरू हो सकता है और इसे जीतने के लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले संघर्ष गोलियों-बमों से नहीं, बल्कि तकनीक, नागरिक तैयारी और जनभागीदारी से जीते जाएंगे।