जल्लादों की कमी के चलते ज़िम्बाब्वे ने खत्म किया मौत की सज़ा का प्रावधान
ज़िम्बाब्वे ने आधिकारिक तौर पर मौत की सज़ा का प्रावधान खत्म कर दिया है। राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा ने संसद में इससे जुड़ा विधेयक पारित होने के बाद इस सप्ताह कानून को मंज़ूरी दे दी। इसके पीछे की वजह यह है कि एक समय पर कोई भी सरकारी जल्लाद का काम करने के लिए तैयार नहीं था।