जलती कार से निकलने में पंत की हरियाणा रोडवेज़ बस के ड्राइवर ने की थी मदद, पुलिस को दी सूचना
हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि क्रिकेटर ऋषभ पंत के कार हादसे के बाद हरियाणा रोडवेज़ बस के ड्राइवर सुशील कुमार और कंडक्टर ने पंत की जलती कार से बाहर निकलने में मदद की थी। एसएसपी सिंह ने बताया है कि दिल्ली-देहरादून हाईवे पर इस हादसे के बाद सुशील ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी।