जलती हुई ट्रेन कनाडा के ओंटारियो से होकर गुज़री, वीडियो आया सामने
ओंटारियो (कनाडा) से एक जलती हुई ट्रेन के गुज़रने का वीडियो सामने आया है। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और रिपोर्ट के मुताबिक, $25,000 की रेलकार्स का नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है और उन्होंने हादसे की सूचना देने वाले लोगों का धन्यवाद दिया है।