जलपरी जैसे रहस्यमय जीव का कंकाल ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर बहकर आया
ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर जलपरी जैसे रहस्यमय जीव का कंकाल मिला है। क्वींसलैंड में लॉन्ग बीच पर एक महिला को यह कंकाल दिखा। उन्होंने फेसबुक पर तस्वीरें शेयर कीं और 'मिरर' से कहा, "उसकी खोपड़ी मानव आकार की थी, लंबा जबड़ा था, बाल गाय/कंगारू के बाल जैसे रंग के थे लेकिन सड़ने के कारण कई जगह बाल नहीं रहे।"