जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को किया गया रिहा, उन्होंने तोड़ा अनशन
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक समेत उनके साथियों को बुधवार को पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया जिसके बाद उन्होंने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और अपना अनशन तोड़ा। वांगचुक ने बताया, "हमारे समूह ने अपनी मांगों को सूचीबद्ध कर सरकार को ज्ञापन सौंपा है। हमें जल्द शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया गया।"