जलवायु परिवर्तन से धीमी हो रही है धरती के घूमने की रफ्तार
वियना विश्वविद्यालय और ईटीएच ज़्यूरिख के शोधकर्ताओं के अनुसार, जलवायु परिवर्तन पृथ्वी के घूमने की गति को अभूतपूर्व रूप से धीमा कर रहा है। ध्रुवीय बर्फ और पर्वतीय ग्लेशियर तेज़ी से पिघलने से समुद्र का स्तर बढ़ रहा है जिससे पृथ्वी का घूमना धीमा पड़ रहा है। इससे हर सदी में दिन की अवधि लगभग 1.33 मिलीसेेकेंड बढ़ रही है।