जला शव मिलने पर मृत घोषित किए गए आंध्र के शख्स ने परिवार को किया फोन, कहा- मैं ज़िंदा हूं
पूर्व गोदावरी (आंध्र प्रदेश) में एक खेत में जला हुआ शव मिलने पर एक शख्स को मृत घोषित किया गया लेकिन कुछ घंटों बाद उसने परिवार को फोन कर बताया कि वह ज़िंदा है। बकौल शख्स, उसने 3 युवकों को एक शव जलाते देखा था और विरोध करने पर उसे मारपीट कर ऑटोरिक्शा में अज्ञात जगह ले जाया गया था।