जले पर नमक छिड़क रहे हो?: कपिल शर्मा द्वारा शादी करने को लेकर पूछे जाने पर सोनाक्षी
ओटीटी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कपिल शर्मा द्वारा शादी करने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है, "जले पर नमक छिड़क रहे हो?" सोनाक्षी अपनी वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' का प्रमोशन करने कपिल के शो में गई थीं जहां उनके साथ 'हीरामंडी' की अन्य अभिनेत्रियां भी थीं।