जल्द 'INDIA' ब्लॉक का पीएम भारत में एलन मस्क का स्वागत करेगा: जयराम रमेश
टेस्ला के सीईओ एलन मस्क द्वारा भारत यात्रा स्थगित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि जल्द 'INDIA' ब्लॉक का प्रधानमंत्री देश में उनका स्वागत करेगा। उन्होंने कहा, "'INDIA' ब्लॉक की सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को और तेज़ी से बढ़ावा देगी।" रमेश ने कहा, "यह अजीब था कि मस्क निवर्तमान प्रधानमंत्री से मिलने आ रहे थे।"