जल्द केकेआर के साथ फिर जुड़ेंगे रहमानुल्लाह गुरबाज़, मां की बीमारी के कारण लिया था ब्रेक
मां की बीमारी के कारण आईपीएल 2024 से ब्रेक लेने वाले अफगानिस्तान के क्रिकेटर रहमानुल्लाह गुरबाज़ जल्द ही फिर से केकेआर में वापसी करेंगे। गुरबाज़ ने 'X' पर लिखा, "जल्द केकेआर टीम के साथ जुड़ूंगा। मेरी मां अब पहले से बेहतर हैं। मेसेज और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।" गुरबाज़ ने आईपीएल 2023 में 11 मैच में 227 रन बनाए थे।