जल्द नेहरू के स्मारक पर पहुंचेगा ईडी का नोटिस: सोनिया और राहुल गांधी को समन मिलने पर राउत
शिवसेना नेता संजय राउत ने ईडी द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी को कथित मनी लॉन्डरिंग मामले में समन भेजने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "वे हमसे सोनिया गांधी तक पहुंच गए...यह मामला...नैशनल हेराल्ड अखबार से जुड़ा हुआ है...जिसे नेहरू ने अंग्रेज़ों के खिलाफ शुरू किया था...हम जल्द नेहरू स्मारक के बाहर ईडी का नोटिस चस्पा देखेंगे।"