जल्द ही $5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन जाएगा भारत: ब्रिक्स बिज़नेस फोरम में पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में ब्रिक्स बिज़नेस फोरम में कहा है, "वैश्विक अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल के बावजूद भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ बढ़ती अर्थव्यवस्था है।" उन्होंने आगे कहा, "भारत जल्द ही $5 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन जाएगा। इसमें कोई संदेह नहीं कि आने वाले वर्षों में भारत पूरे विश्व का ग्रोथ इंजन होगा।"