जल्द होगी बड़ी घोषणा: भारत में चैटजीपीटी जैसा कुछ विकसित किए जाने को लेकर आईटी मंत्री
इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक समिट में शामिल हुए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारत में एआई चैटबोट 'चैटजीपीटी' जैसा कुछ विकसित किए जाने की संभावना पर कहा है कि इसे लेकर जल्द ही एक बड़ी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा, "कुछ सप्ताह इंतज़ार कीजिए।" ओपनएआई द्वारा विकसित चैटजीपीटी डीप लर्निंग टेक्नीक का इस्तेमाल कर इंसानों जैसा जवाब देता है।