जवान दिखने के लिए ₹16 करोड़/वर्ष खर्च करने वाले ब्रायन ने बताई उम्र कम करने वाली डाइट
जवान दिखने के लिए ₹16 करोड़/वर्ष खर्च करने वाले अमेरिकी मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन ने एक पॉडकास्ट में उम्र कम करने वाली डाइट (ऐंटी-ऐजिंग डाइट) बताई है। उन्होंने बताया, "ऐंटी-ऐजिंग डाइट में अलग-अलग तरह की दालें, अलग-अलग तरह की सब्ज़ियां, बैरीज़, नट्स, सीड्स और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल शामिल होनी चाहिए...चीनी, प्रोसेस्ड फूड्स, फ्राइड फूड्स और ऐडिटिव्स से बचना चाहिए।"