जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी
जवाहर नवोदय विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए स्कूल समिति ने रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट 2024 के लिए फॉर्म 23 सितंबर तक भरा जा सकता है जबकि पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 16 सितंबर थी। 5वीं कक्षा पास छात्र navodaya.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।