जवाहर नवोदय स्कूल में 6वीं कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन हुआ शुरू
जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 6वीं कक्षा में ऐडमिशन को लेकर होने वाली परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है और 15 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है।