जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को कहां फहराया था सबसे पहली बार तिरंगा?
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 15-अगस्त, 1947 को लाल किले पर नहीं बल्कि इंडिया गेट के पास प्रिंसेस पार्क में पहली बार तिरंगा फहराया था। अगले दिन 16-अगस्त को उन्होंने पहली बार लाल किले पर ध्वजारोहण कर देश को संबोधित किया। पहली बार तिरंगा आज़ादी के अवसर पर 14-15 अगस्त मध्यरात्रि को संविधान सभा में फहराया गया।