'जवान' के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने के बाद अटली ने शाहरुख के लिए लिखा नोट

फिल्ममेकर अटली ने दादा साहेब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2024 में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड जीतने पर अभिनेता शाहरुख खान का आभार जताया और उनके लिए नोट लिखा है। अटली ने लिखा, "शाहरुख सर मैं आपका आभारी हूं। आप मेरी प्रेरणा के स्त्रोत हैं। आपने मुझे हमेशा मेरे सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया है।"

Load More