जस्टिन ट्रूडो के कनाडाई पीएम पद से इस्तीफे के बाद कौन ले सकता है ट्रूडो की जगह?
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद पीएम पद के दावेदारों में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें सांसद और पूर्व उप-प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड, बैंक ऑफ कनाडा में काम कर चुके मार्क कार्नी, परिवहन मंत्री अनीता आनंद और विदेश मंत्री मेलनी जोली के नाम शामिल हैं।