जस्टिन ट्रूडो ने दिया कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा
कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पार्टी सांसदों के विरोध के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री पद और कनाडाई लिबरल पार्टी के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। नए नेता के चुने जाने तक वह पद पर बने रहेंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अगर मुझे आंतरिक लड़ाइयां लड़नी पड़ रही हैं...तो ज़ाहिर तौर पर मैं सर्वश्रेष्ठ विकल्प नहीं हो सकता।"