जस्टिन बीबर ने शेयर कीं अनंत-राधिका की शादी के संगीत समारोह की तस्वीरें
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के संगीत समारोह में कॉन्सर्ट करने वाले पॉपस्टार जस्टिन बीबर ने इवेंट की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। बीबर तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। इवेंट में उन्होंने 'बेबी', 'नेवर लेट यू गो' और 'लव योरसेल्फ' समेत कई गाने गाए।