जस्टिन लैंगर की बर्खास्तगी से ट्रैविस हेड को आगे बढ़ने में मिली मदद: टिम पेन
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा है कि पूर्व मुख्य कोच जस्टिन लैंगर की बर्खास्तगी से ट्रैविस हेड को आगे बढ़ने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, "हेड और लैंगर की सोच में बड़ा अंतर था। लैंगर चाहते थे कि हेड अपने डिफेंस पर काम करें। हालांकि, हेड ऐसा नहीं चाहते थे फिर भी वह कोशिश कर रहे थे।"