जस्टिस याह्या अफरीदी को नियुक्त किया गया पाकिस्तान का 30वां मुख्य न्यायाधीश
जस्टिस याह्या अफरीदी को पाकिस्तान का 30वां मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। मंगलवार रात पाकिस्तान की एक विशेष संसदीय समिति ने याह्या को नामित किया जिस पर राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने मुहर लगाई। मौजूदा चीफ जस्टिस काज़ी फैज़ ईसा 25 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं और 26 अक्टूबर को याह्या मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे।