जस्टिस वर्मा कैश कांड की जांच कर रही समिति को जले हुए नोटों के पास दिखा अज्ञात शख्स
दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस यशवंत वर्मा के आवास से अथाह नकदी मिलने के मामले की जांच कर रही समिति को एक तस्वीर में घटनास्थल के पास एक अज्ञात शख्स दिखा है। समिति को संदेह है कि यह शख्स 15-मार्च को रात 1 से सुबह 7 बजे के बीच न्यायमूर्ति वर्मा के स्टाफ संग नकदी हटाने में शामिल था।