जस्टिस शील नागू ने ली पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने जस्टिस शील नागू को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई। इस दौरान हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जस्टिस शील नागू की नियुक्ति की केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह अधिसूचना जारी की थी।