जस्टिस शर्मा को लेकर विरोध के बाद SC कॉलेजियम ने राजस्थान HC के लिए सुझाया नए जस्टिस का नाम
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान हाईकोर्ट के ऐक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर विरोध के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज संजय अग्रवाल को उनकी जगह चीफ जस्टिस बनाने का सुझाव दिया है। जस्टिस शर्मा पर कथित शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप है। वह 5 सितंबर तक छुट्टी पर चले गए हैं व 26 सितंबर को उनका रिटायरमेंट है।