जस्टिस संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश किया गया नियुक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जस्टिस संजीव खन्ना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) नियुक्त किया है। 10-नवंबर को रिटायर हो रहे सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने केंद्रीय कानून मंत्रालय को अगले सीजेआई के तौर पर सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस खन्ना के नाम की सिफारिश की थी। जस्टिस खन्ना 13 मई, 2025 तक इस पद पर रहेंगे।