जसप्रीत बुमराह एक बार फिर बने दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़
जसप्रीत बुमराह एक बार फिर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। गौरतलब है, बुमराह इसी साल फरवरी में विश्व नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बनने वाले पहले भारतीय तेज़ गेंदबाज़ बने थे। गेंदबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा छठे नंबर पर हैं।