जसप्रीत बुमराह की तरह गेंद डालते पाक के नन्हे गेंदबाज़ का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह की तरह गेंद डालते पाकिस्तान के एक नन्हे गेंदबाज़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पूर्व पाकिस्तानी पेसर वसीम अकरम ने 'X' पर वीडियो को रीपोस्ट करते हुए लिखा, "वाह जी वाह! इसका कंट्रोल और ऐक्शन देखिए...बिल्कुल बुमराह की तरह। मेरे लिए वीडियो ऑफ द डे है। क्रिकेट की कोई सीमा नहीं होती।"

Load More