जसप्रीत बुमराह ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
टेस्ट गेंदबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग में भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह नंबर एक स्थान पर बरकरार हैं। बुमराह ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 908 हासिल कर ली है और वह दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस से 67 अंक आगे हैं। हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बुमराह ने 32 विकेट लिए थे।