जसप्रीत बुमराह फिर से बने दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में 5 विकेट हॉल समेत 8 विकेट लेने के बाद भारतीय गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह एक बार फिर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं। टेस्ट गेंदबाज़ों में दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, टेस्ट बल्लेबाज़ों की आईसीसी रैंकिंग में भारत के यशस्वी जायसवाल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

Load More