जसप्रीत बुमराह व स्मृति मंधाना ने जीता जून 2024 का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड
टी20 विश्व कप 2024 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड जीतने वाले भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने जून 2024 का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना ने भी आईसीसी विमेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है।