पूर्व भारतीय खिलाड़ी कपिल देव ने पहले व आज के समय के क्रिकेट को लेकर बात करते हुए कहा है कि जसप्रीत बुमराह की उनसे तुलना नहीं की जानी चाहिए। कपिल ने कहा, "एक पीढ़ी की तुलना दूसरी पीढ़ी से नहीं की जा सकती। आजकल खिलाड़ी एक दिन में 300 रन बनाते हैं, हमारे वक्त में ऐसा नहीं होता था।"