जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने के बाद बेन स्टोक्स का रिऐक्शन हुआ वायरल
विशाखापत्तनम टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के रिऐक्शन का एक वीडियो वायरल हो गया है। बोल्ड होने के बाद स्टोक्स बल्ला ज़मीन पर गिराकर सिर हिलाते नज़र आए। स्टोक्स 54 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए।