जसप्रीत बुमराह की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, कपल ने शेयर की तस्वीर
तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है और कपल ने उसका नाम 'अंगद' रखा है। कपल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें बुमराह व संजना के हाथ के साथ बच्चे का हाथ दिख रहा है। कपल ने लिखा, "हमारे छोटे से परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है।"