जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बने अश्विन
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह को पछाड़कर ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बन गए हैं। दिसंबर 2015 में पहली बार दुनिया के शीर्ष टेस्ट गेंदबाज़ बने अश्विन छठी बार दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज़ बने हैं। वहीं, बुमराह अब टेस्ट गेंदबाज़ों में ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉश हेज़लवुड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।