जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट हॉल को अपने 5 माह के बेटे को किया समर्पित
भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में लिए 6 विकेट हॉल को अपने 5 माह के बेटे अंगद को समर्पित किया है। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बुमराह ने कहा, "इसे अपने बेटे को समर्पित करने से अच्छा कोई एहसास नहीं हो सकता और यह उसका (अंगद का) पहला टूर है।"